
मुड़ागांव/कोरासी:- ग्राम पाठसिवनी मे एक 45 वर्षीय हरिवंश जाट जो पिछले कई वर्षों से हाईस्कूल के पास झोपड़ी बनाकर निवास कर रहे है। झोपड़ी मे रह कर अपना जीवन यापन करते आ रहे है,जो कि पिछले वर्ष अचानक झोपड़ी में आग लग जाने के कारण राशन के समान व कागजात सभी जल गया। हरिवंश के झोपड़ी मे आग लग जाने से हरिवंश घर से बेघर हो गया राशन समाग्री सहित पुरा समान जल कर खाक हो गया अब हरिवंश के पास कुछ नही बचा हरिवंश हाईस्कूल के पास झोपड़ी पुनः बना कर रह रहे थे तभी कुछ दिन पुर्व रात्रि मे तेज आंधी तूफान आया जिसमे हरिवंश का झोपड़ी को तेज आंधी तूफान उड़ा ले गया,तेज आंधी तूफान और बारिश ने रह वासी हरिवंश का आशियाना छिन लिए अब हरिवंश के रहने के लिए न तो मकान है और नही झोपड़ी हरिवंश बारिश व गर्मी के दिनों में खुले में जीवन यापन करने को मजबूर है ।शारीरिक कमजोरी चलते काम भी नहीं कर पा रहा है जिसके चलते आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है ।इस स्थिति को देखते हुए शासन से मदद की गुहार लगाई है।
