खेलों इंडिया 10 का दम राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में ममता और सुहासनी ने दिखाया अपना जौहर।

 बीजापुर :- बीजापुर की बेटियों ने तीरंदाजी ने अपना जौहर दिखाया एक दिवसीय 10 का दम खेलों इंडिया प्रतियोगिता रायपुर में आयोजित हुआ। जहां खेलों इंडिया लघु केन्द्र बीजापुर स्पोर्टस एकेडमी से अंडर-14 के 4 खिलाडी भाग लिए जिसमें कुमारी ममता कोरसा ने स्वर्ण पदक एवं कुमारी सुहासनि गोटे ने रजत पदक लाकर जिला का नाम रौशन किया, कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा, जिला खेल अधिकारी फागेश सिन्हा एवं कोच दुर्गेश प्रताप सिंह ने विजेता खिलाडियों को बधाई एवं शुभकानाएं दी।