
चांपा :- नारी शक्ति स्वरुपा हैं , उन्हें आदर, सम्मान, शिक्षित, संस्कारित एवं संरक्षित करना प्रेस क्लब का नैतिक दायित्व हैं। सरदार कुलवंत सिंह सलूजा। प्रेस क्लब चांपा के बैनर तले सुप्रसिद्ध तपसी बाबा की स्थली हनुमान मंदिर , डोगाघाट में बेटी बचाओ , बेटी-पढ़ाओ की नगर सह- संयोजिका संगीता पाण्डेय को इतिहास, पुरातत्व एवं शोध संस्थान बालाघाट, मध्यप्रदेश के द्वारा प्रदत्त अलंकरण एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के संरक्षक भृगुनंदन शर्मा, पुर्व अध्यक्ष शैलेष शर्मा, अध्यक्ष कुलवंत सिंह सलूजा, सचिव मूलचंद गुप्ता, संयुक्त-सचिव अनिल मोदी, गौरव गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्रम तिवारी, विवेक शर्मा, राजेश तिवारी, संतोष देवांगन, निर्मला घोंसले, बलराम पटेल, मीडिया प्रभारी शशिभूषण सोनी , आशीष अग्रवाल, पंकज देवड़ा, भीम देवांगन, पार्षद गीता-केशव सोनी , समीष्ठा कंसारी की गरिमामयी उपस्थित रही। शशिभूषण सोनी ने बताया कि बदलते वक्त के साथ महिलाएं भी अपने-आपको बदल रही हैं। संगीता पाण्डेय भी ऐसी ही महिला हैं, जो पाण्डेय परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं बल्कि देहरी से बाहर सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक, क्षसांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों में भाग लेकर नगर में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। वह ब्राम्हण युवा संगठन से जुड़कर समाज सेवा, भाजपा में प्रदेश कार्य समिति के जरिए छत्तीसगढ़ सरकार में बदलाव लाने कटिबद्ध, गरीब, असहाय और बेसहारा लोगों के लिए नि:स्वार्थ भाव से कार्यरत्त संस्था निदान से सम्बद्ध होकर जिलें में मुख्य जिम्मेदारी निभा रही है। अक्षर साहित्य परिषद व निराला साहित्य मंड़ल से जुड़कर साहित्य साधना में अग्रणी हैं। संगीता बहन जी की दिनचर्या का बड़ा-हिस्सा इन सभी कार्यक्रमों में ही बीतता हैं। बिना किसी पद प्रतिष्ठा के वह जिस देहरी पर कोई जाना पसंद नहीं करती, वह नि:स्कोच पहुंच जाती हैं। कोख में बेटियों के हिफाजत से लेकर बेटी के जन्म पर बधाई देने अपनी पूरी टीम के साथ चिकित्सालय में पहुंच जाती हैं। वह बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ संस्था की नगर सह-संयोजिका हैं। दरअसल संगीता बहन में घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए कुछ करने की गजब की जिजीविषा हैं। ज्ञातव्य हैं कि इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय बालाघाट, मध्यप्रदेश, के तत्वाधान में यह समारोह दिनांक 17 फरवरी, 2023 को हुआ था। स्वर्गीय लक्ष्मीचंद अग्रवाल की स्मृति में संगीता पाण्डेय को राष्ट्रीय स्वर्णिम रत्न-विदुषी की उपाधि सम्मान से अलंकृत किया गया हैं। डाक्टर वीरेंद्र सिंह गहरवार राष्ट्रीय अध्यक्ष इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान और डांक्टर कविता गहरवार ने पाण्डेय के सत्कर्मों, सेवाओं एवं विद्वता को नमन करते हुए उनके दीर्घायु वह सुखद भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामना व्यक्त किया हैं। संगीता आवश्यक कार्य के चलते समारोह में नहीं पहुंच सकी थी। प्रेस क्लब, चांपा ने नारी शक्ति का आदर करते हुए पाण्डेय को तपसी बाबा के तट स्थली हनुमान मंदिर, डोगाघाट, चांपा में प्रेस क्लब के बैनर तले सम्मान पूर्वक प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह से नवाजा। इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरदार कुलवंत सिंह सलूजा ने कहा कि नारी शक्ति स्वरुपा हैं उन्हें आदर सम्मान, शिक्षित, संस्कारित एवं रक्षित करना हमारा नैतिक कर्तव्य हैं । प्रतिभाशाली महिलाओं का सम्मान प्रेस क्लब का सम्मान हैं। सम्मान-समारोह के दरमियान मुख्य अभ्यागत शिशु रोग विशेषज्ञ डाक्टर अतुल राठौर एवं डां • चंद्रा, डां राधेश्याम सोनी और डां• लक्ष्मीकांत सोनी जी की विशेष उपस्थिति रही।
