सुरेन्द्र मिनोचा:
एमसीबी। मनेन्द्रगढ के लिटिल मिलेनियम प्रीस्कूल में एक बेहद ही खूबसूरत नजारा देखने को मिला। जिसमें क्लास वन में प्रवेश कर रहें नन्हे-मुन्ने छात्रों का ग्रेजुएशन डे सेलिब्रेट किया गया। इसमें बच्चों ने जमकर अपने प्रतिभाओं का प्रदर्शन भी किया। इस ग्रेजुएशन डे सेलिब्रेशन में नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ साथ उनके माता-पिता भी मौजूद रहे जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य और गाना गाकर अपने सेलिब्रेशन को और रोमांचक बनाया।
बच्चों के इस ग्रेजुएशन डे पर पेरेंट्स बहुत उत्साहित नजर आए और उन्होंने कहा कि यह बच्चों को आगे बढ़ने और जिंदगी में कुछ करने के लिए प्रेरित करने का एक बहुत ही अच्छा मार्ग है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन लिटिल मिलेनियम के निदेशक मो. फिरोज ने किया उन्होंने बताया कि लिटिल मिलेनियम स्कूल 3 सालों से बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहा है और हर बार यह कोशिश होती है कि बच्चों को उत्साहित करने के लिए कुछ नए तरीकों को अपनाया जाए, जिससे वह अपने आने वाले भविष्य में कुछ सीख सकें।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका निधि देवांगन ने पेरेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे जो कुछ भी करना चाहते हैं आप उन्हें स्वतंत्रता पूर्वक करने की अनुमति दें उन्हें देखें कि वह क्या कर रहे हैं ना कि उन्हें अपनी पसंद बताएं,उन्हें स्वतंत्रता पूर्वक वह करने दें जो उन्हें पसंद हो और फिर उनकी कामयाबी का आप आनंद लें।प्रधानाध्यापिका ने पेरेंट्स से यह भी कहा कि आपका बच्चा क्या कर रहा है वह देखिए,ना कि आपका बच्चा क्या नहीं कर रहा है इस बात पर ध्यान दीजिए।
बच्चों ने “आई हैव ए ड्रीम प्रोग्राम” के माध्यम से अपने सपनों के बारे में बताया कि वे बड़े हो कर किस कामयाबी को हासिल करना चाहते हैं।जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को मोहित कर लिया। ग्रेजुएशन डे प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद बच्चों ने अपना कैप आसमान में उड़ा कर ग्रेजुएशन डे सेलिब्रेट किया।अलग अलग खिताब से बच्चो को नवाजा गया। हिप हुर्रे’ बोल ने सारे बच्चों के बीच खुशी का एक नया जोश भर दिया। विद्यालय के सभी शिक्षक निशि विश्वकर्मा, नेहा यादव, स्मृति, रोहिणी, शबनम अंसारी, ज्योति मानिकपुरी, तेजस्विनी नामदेव एवं सहकर्मी उमा दीदी, शांति दीदी की महत्वपूर्णा सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
