नवागढ़ विधान सभा के जोगी धाम में दो दिवसीय तेरस महोत्सव में शामिल हुए विजय बघेल।

नवागढ़ :- नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जोगी बाबाधाम ग्राम झांकी में दो दिवसीय तेरस महोत्सव के उपलक्ष पर आयोजित मन के अंगना सांकृतिक कार्यक्रम एवं होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विजय बघेल जी शामिल हुये। जनमानस को संबोधित करते हुए, जोगी बाबा धाम में आए हुए समस्त क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि मंगलमय के लिए कामना किए। समस्त क्षेत्र वासियों को तेरस महोत्सव, होली पर्व की बधाई दिए। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के यशश्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी महती योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुवे कहा धान का समर्थन मूल्य 2640 रुपए किसानों की कर्जा माफ, महिला स्व सहायता समूह के लगभग 13 करोड़ 77 लाख रुपए कर्जा माफ, शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की नई योजना 25 सौ रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दो वर्ष तक दिया जाएगा।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में की गई बढ़ोतरी। 10 हजार रुपये प्रतिमाह मध्यान भोजन के अंतर्गत रसोइयों के मानदेय में की गई वृद्धि मध्यान भोजन के रसोईया का 1800 ग्राम पटेल को दिए जा रहे 2 हजार रुपये को 3 हजार करने की राज्य के पर्व त्योहार, आपत्ति विपत्ति में सहयोग करने वाले होम गार्ड के मानदेय में वृद्धि । मुख्यमंत्री कन्या विवाह की सहायता राशि को 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रूपए 101 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल विस्तार। छत्तीसगढ़ में पुनः कांग्रेस के सरकार बनाने के लिए अपील किए। इस अवसर पर अयोध्या चंद्रकार पूर्व मंडी अध्यक्ष बेमेतरा, संतोष साहू, रघघु तिवारी, राकेश साहू, डा.पुनीत साहू,सूरज साहू, भुगेंद्र चंद्राकर, भागवत साह, धनसाय भारती, तोप साहू,  ताराचंद भास्कर, दिनेश तिवारी, सुनीता दुबे, ठाकुर युवराज सिंह अध्यक्ष सिद्ध जोगी बाबा धाम विकाश समित एवं सरपंच ग्राम पंचायत झांकी, मुरारी साहू, खेमन टंडन, जोगेंद्र कुर्रे,सहित आसपास के ग्रामवासी उपस्थित रहे।