सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी:- मनेंद्रगढ़ में असाटी समाज समिति के गठन के लिये एक बैठक अनीष गुप्ता के घर मे रखी गई जिसमे सभी घर से सामाजिक बन्धु उपस्थित रहे। बैठक में समिति के गठन को लेकर उपस्थित लोगो ने अपनी राय रखी । जिसके बाद सर्वसम्मति से हरीश गुप्ता अध्यक्ष , नितिन गुप्ता उपाध्यक्ष , काशीश असाटी सचिव , मनीष गुप्ता संयुक्त सचिव और रोहित गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया।समिति में समाज के वरिष्ठ संतोष गुप्ता , सी एल असाटी , राजेन्द्र गुप्ता और भगवान दास गुप्ता को संरक्षक बनाया गया।वही कार्यकारिणी में विनय गुप्ता , अनीश गुप्ता , सतीश गुप्ता, उमेश गुप्ता, गौरव ,आशीष गुप्ता, निखिल गुप्ता और सिद्धार्थ गुप्ता को रखा गया है ।
समिति के गठन के बाद सभी ने एक दूसरे को बधाई दी । बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समिति का कार्यकाल एक साल का रहेगा । हर महीने समिति की बैठक होगी और 100 रुपए की सहयोग राशि हर परिवार से ली जाएगी।
