राजिम :- इस अवसर पर सुप्रसिद्ध हास्य व्यंग्यकार काशीपुरी कुन्दन एवं छंदकार अरूण कुमार निगम को संत कवि पवन दीवान अस्मिता सम्मान तथा पद्मश्री डॉ सुरेन्द्र दुबे को मित्र कुल गौरव शिखर सम्मान के साथ प्रत्येक को 21-21 एक्कीस एक्कीस हजार धनराशि, स्मृति चिन्ह, शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा दीवान जी छत्तीसगढ़ के आत्मा थे दीवान जी छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़िया के लिए ताउम्र संघर्ष करते रहे। रविन्द्र चौबे ने कहा दीवान जी छत्तीसगढ़ की अस्मिता संस्कृति, स्वाभिमान बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा दीवान जी माटी से प्रेम करने वाले निश्छल मन के संत थे। इस अवसर पर कृषक मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, नगर निगम के अध्यक्ष एजाज ढेबर थे, नरेंद्र तिवारी ने कृतज्ञता ज्ञापित किया तथा राकेश चतुर्वेदी ने आभार व्यक्त किया संचालन डॉ मेगेश तिवारी, राजेश तिवारी ने किया। इस समारोह में विभा तिवारी, सन्ध्या रानी शुक्ल, संजय दीवान, सुधीर शर्मा, डॉ परदेशी राम वर्मा, रामेश्वर शर्मा, नूतन लाल साहू, दिनेश कुमार तामकर, कौशल लक्ष्य, व्यास नारायण तिवारी, कुसुम शर्मा, कान्हा कौशिक, डॉ जे आर सोनी, रामेश्वर वैष्णव आदि साहित्यकार एवं विप्र के सैकड़ों लोग मौजूद थे।अंत अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के प्रबंधन समिति द्वारा संत कवि पवन दीवान स्मृति सम्मान समारोह एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ संपन्न।
