आजीविका विकास कार्यक्रम के तहत इलेक्ट्रिकल बोर्ड का प्रशिक्षण।

 


गरियाबंद:- 02 मार्च 2023/लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद के द्वारा आजीविका विकास कार्यक्रम अंतर्गत कोर्स इलेक्ट्रिकल बोर्ड बनाने में रूचि रखने वाले एवं आजीविका हेतु स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक गरियाबंद जिले के बेरोजगार युवाओं को 15 दिवसीय (प्रति दिवस 06 घंटे) निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। लाईवलीहुड कॉलेज के सहायक परियोजना अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार 10 मार्च 2023, दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक काउंसलिंग रखा गया है। उक्त कोर्स/कार्य में रूचि रखने वाले इच्छुक हितग्राही अपना पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति – निवास प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ लाईवलीहुड कॉलेज डीपीआरसी भवन, जिला पंचायत के पीछे में उपस्थिति होकर आवेदन कर सकते है।