माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा बच्चों को परीक्षा में तनाव मुक्त कैसे रहें

मुड़ागांव (कोरासी)-संकुल केंद्र जरगांव के अन्तर्गत माध्यमिक शाला तथा हाईस्कूल के बच्चों ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम सुना । माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा बच्चों को परीक्षा में तनाव मुक्त कैसे रहें तथा हमें तैयारी किस प्रकार करनी चाहिए इस पर प्रत्येक राज्यों के बच्चों को सम्बोधित किया । बच्चों के सवालों का जवाब बड़े ही सहज भाव से दिया । छत्तीसगढ़ के रायपुर तथा बस्तर के बच्चों ने भी सवाल किए उसका भी जवाब दिया गया । उन्होंने कहा कि समय का प्रबंधन मां से सिखे । मां हर कार्य को समय बद्ध करती है । उन्होंने आगे कहा कि हमें स्मार्ट वर्क तथा हार्ड वर्क कार्य करना चाहिए ।प्यासा कौआ की कहानी का जिक्र किया । सभी कार्यों को समय बद्ध करने की नसीहत दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया । इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संकुल प्राचार्य प्रेमसाय साहू संकुल समन्वयक प्रेमनारायण ध्रुव , चुम्मन ध्रुव , भोगेंद्र ठाकुर , पदमनी ध्रुव , जसविंद्र मार्कण्डेय , विकास शुक्ला , रामबती ध्रुव , रामेश्वरी  ठाकुर आदि उपस्थित थे ।