धमतरी :- कहा जाता है कि 21वीं सदी महिलाओं की सदी है, और यह कर दिखाया है ग्राम मोखा की मातृशक्ति महिला संगठन ने। अपने गांव के विकास एवं गांव को धर्ममय बनाने के लिए मातृशक्ति ने बीड़ा उठाते हुए समस्त ग्रामवासी के सहयोग से ग्राम मोखा में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह कथा का आयोजन करा रही है, जहां पर कथावाचक राजू पाठक महाराज के द्वारा विभिन्न कथाओं का वाचन कर रहे हैं, जिसका श्रवण समस्त ग्रामवासी सहित आसपास के समस्त ग्रामवासी प्रतिदिवस कर रहे हैं, इस पावन अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महापुराण में विधायक रंजना डीपेंद्र साहू विभिन्न जनप्रतिनिधि के साथ व्यासपीठ का आशीर्वाद लेकर, ग्राम वासियों के साथ कथा श्रवण का लाभ लिए। विधायक ने कथा श्रवण करने के उपरांत समस्त मातृशक्तियों को नमन करते हुए कहा कि आज के परिवेश में धार्मिक आयोजन का करना कठिन कार्य है किंतु हमारी मातृशक्ति ने यह कर दिखाया, मुझे यह जानकर खुशी होती है कि हमारी गांव की महिलाएं संगठित होकर समाजिक क्षेत्र के साथ-साथ धार्मिक क्षेत्र में भी आगे बढ़कर महिलाशक्ति की आत्मबल की पहचान को दिखा रही है, जिस अच्छे समय की कल्पना हम कर रहे हैं उस समय के लिए महिलाएं आगे बढ़कर अग्रणी होकर कार्य कर रही है। मातृशक्ति की पहल धर्म के लिए एकजुट होकर श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का आयोजन किया जाना सराहनीय है, मोखा के मातृ शक्ति महिला संगठन धार्मिक अनुष्ठान की पहल समस्त क्षेत्र की मातृशक्ति के लिए प्रेरणा होगी। मंडल अध्यक्ष मुरारी यादव ने श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किए एवं समस्त ग्रामीणों को बधाई दिए और युवाओं को नशेपान से दूर रहने का बात कहा। जिला पंचायत सदस्य दमयंती साहू ने भगवान श्री कृष्ण के बाल लीलाओं का पर अपने विचार रखें। इस अवसर पर कथा श्रवण करने जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, पुनाराम साहू, बलदाऊ राम साहू, केशव साहू, शिक्षक गण, रामस्वरूप साहू, बड़ी संख्या में श्रोतागण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
