विधायक आशीष छाबड़ा के द्वारा श्री गुरू गोविन्द सिंह चौंक का लोकार्पण किया गया ।

बेमेतरा :- श्री गुरू गोविन्द सिंह जयंती के अवसर पर बेमेतरा पुराना बस स्टैण्ड में निर्मित श्री गुरू गोविन्द सिंह चौंक का लोकार्पण विधायक आशीष छाबड़ा के मुख्यअतिथि में संपन्न हुआ। धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले, खालसा पंथ के संस्थापक एवं सिखों के दसवें गुरु, गुरू गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर बेमेतरा नगर में गुरु गोविंद सिंह चौक का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बेमेतरा के अध्यक्ष शकुंतला मंगत साहू, पार्षद गण, एल्डरमैन एवं सिख समाज के गणमान्य नागरिको की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न किया गया।