बेमेतरा :- नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चक्रवायपूरी धाम संत समागम मेला समापन के अवसर पर मुख्यअतिथि मा.श्रीजगतगुरु रूद्रकुमार कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुआ। सर्वप्रथम गुरुगद्दी का दर्शन का बाबा गुरुघासीदास जी से क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि के लिए कामना किए। भव्य संत समागम मेला में आए हुवे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुवे कहा परम पूज्य बाबा गुरुघासीदास जी के बताए हुवे मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किए. चक्रवाय मेला के संस्थापक सतनामी समाज के गौरव स्व.श्री डेरहूप्रसाद घृतलहरे जी, को श्रद्धा सुमन अर्पित नमन किए और कहा स्व. श्री डी.पी .घृतलहरे एक महान व्यक्तित्व के धनी थे। सन.1986 से भव्य मेला का प्रारंभ किया गया था, जिसमें पूरे प्रदेश से श्रद्धालुगण दर्शन लाभ लेने के लिए भारी तादाद में आते है। प्रतिवर्ष इसी तरह से भव्य संत समागम मेला का आयोजन होना चाहिए। जिसमे मेला समिति को हर वर्ष यथा संभव मंदिर के साज,सज्जा के मदद करने की बात कही। एवं तरुण घृतलहरे अध्यक्ष चक्रवाय धाम मेला एवं मंदिर समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए। इस अवसर पर संत समागम मेला के अध्यक्ष तरुण डी. पी.घृतलहरे, पीयूष कोशरे, महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ कन्हैया अग्रवाल, छाया विधायक, जागेश्वर राजपूत महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़.श्री ज्ञानदास रात्रे, सहित वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।
