जीवन को सफल बनाने में सत्संग का विशेष महत्व है – कुमान सिंह

रमईपाठ. राजीव लोचन जिला मानस संघ गरियाबंद के तत्वावधान में जिला स्तरीय मानस संगोष्ठी 23दिसम्बर को देवी स्थल रमईपाठ सोरिदखुर्द में आयोजित दो दिवसीय आयोजन के प्रथम दिवस मां कौशल्या एवं प्रभु राम जी के दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुष्पलता सिन्हा सभापति जनपद पंचायत छुरा , अध्यक्षता घसिया राम यादव अध्यक्ष रमईपाठ सेवा समिति सोरिद, विशेष अतिथि भोपाल राम सिन्हा, जनार्दन चन्द्राकार, धनीराम चन्द्राकार, कन्हैया राम विश्वकर्मा पुजारी , गणेश ध्रुव, जीवन साहू थे । अतिथि उद्बोधन में भोपाल राम ने कहा इस तरह के आयोजन से समाज में एक सुखद संदेश जाएगा घसिया राम ने सभी वक्ताओं को धन्यवाद देते हुए सभी का आभार माना साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस सत्संग में गांव वालों को जुड़ने की अपील की इसके पश्चात कार्यक्रम के प्रथम वक्ता रोहित जगत कनसिंगी ने राम के बाद स्वरूप की महत्ता पर प्रकाश डाला ।लोकराम साहू जामगांव ने राम को एक आदर्श एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान बतलाया जो पूरे जीवन मर्यादा में रहकर कार्य किया । पुष्पांजलि सिन्हा ने भगवान शिव और राम जी को इष्टदेव के रूप में बतलाया ।थानू राम निषाद फिंगेश्वर ने राम नाम की महत्ता के ऊपर प्रकाश डाला ।कुमान सिंह ध्रुव ने सत्संग के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन को सफल बनाने के लिए सत्संग वह संतों का सानिध्य जरूरी है तभी जीवन को सफल बनाया जा सकता है ।इस अवसर पर अन्नपूर्णा साहू,खिलावन साहू, परमानंद यादव, त्रिलोक साहू, भुवनेश्वर साहू ,राधे राम के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे पूरे कार्यक्रम का संचालन नंदकुमार यादव ने किया ।