अंजोरा के जयंती कार्यक्रम पहुंचे, मंत्री गुरु रूद्रकुमार…

अहिवारा. विधानसभा के ग्राम अंजोरा में परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 264वी जयंती कार्यक्रम मे मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने अतिथि के रूप में पहुंचे. उन्होंने वहां के जैतखाम में पालो चढ़ाया एवं सतनामी समाज को पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बाबा परम पूज्य गुरु घासीदास के मार्ग पर चलने की बात कहते हुए उनके दिशा निर्देशों एवं कर्तव्य को आत्मसात करने का सन्देश दिया।

 


इस दौरान राहुल गांधी विचार मंच यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष भास्कर प्रसाद,जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, नंद कुमार सेन, जयंत देशमुख, संतोष मारकण्डे, आर डी देशलहरा, हीरा वर्मा, भूपेन्द्र साहू, रज्जाक खान सहित ग्राम के सरपंच एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे ।