ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर 

रायगढ़ – जिला के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आई है जिसमे थाना क्षेत्र के ग्राम ढोरम के पास टेरम बायपास मे सड़क हादसे मे सरस्वती शिशु मंदिर घरघोड़ा के बच्चो से भरी तूफान वैन को एक सीमेंट से भरी ट्रक ने टक्कर मार दी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के सामने के परखच्चे उड़ गए वही घटना के बाद बच्चों मे चीख पुकार मच गई साथ ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया । घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों कि भीड़ जमा हो गई। बताये अनुसार वैन मे 19 के आसपास बच्चे सवार थे। प्राप्त जानकारी ग्रामीणों ने आसपास के लोगो कि मदद से बच्चों को निकालकर घरघोड़ा हॉस्पिटल भेजा है जहाँ घायलों को उपचार जारी है। घरघोड़ा बीएमओ डॉ एस आर पैंकरा डॉ विकास शर्मा टीम के साथ बच्चों के उपचार मे लगे हुए है। वही घरघोड़ा पुलिस ने घायलों को पुलिस गाडी मे लेकर आई। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के साथ आगे कि कार्यवाई मे जुट गई है।

19 छात्र है उचित उपचार के लिए 4 छात्रों को जिला अस्पताल रायगढ़ रिफर किया गया है।