अंकालु निर्मलकर – किरंदुल में 46 साल से दशहरा में निभा रहे भगवान राम का किरदार 

( 13 साल की उम्र से दशहरा कार्यक्रम में निभा रहे श्री राम का चरित्र )

( भगवान राम के नाम से किरंदुल में प्रचलित है अंकालु राम ) 

( रामायण सीरियल के अरुण गोविल की तरह जाने जाते हैं अंकालु राम )

किरंदुल – लोह नगरी किरंदुल में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की स्थापना के समय से छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक क्रीड़ा मंडल के तत्वाधान में आयोजित होने वाले भव्य दशहरा कार्यक्रम की चर्चा जहाँ पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में होती हैं ।तो वहीं किरंदुल नगर में छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक क्रीड़ा मंडल के तत्वाधान में होने वाले भव्य दशहरा में रामायण की भूमिका निभाने वाले किरदारों और चरित्रों की बात करना भी जरूरी है । यहाँ पर हम करते हैं किरंदुल नगर में होने वाले भव्य दशहरा पर्व की तो यह बताना भी जरूरी है कि किरंदुल नगर में आयोजित होने वाले दशहरा पर्व पर किरंदुल परियोजना में संचालित एनएमडीसी कॉपोरेटिव थ्रिफ्ट सोसायटी में प्रबंधक के पद पर कार्यरत अंकालु राम निर्मलकर 46 सालों से भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं ।विदित हो कि अंकालू राम निर्मलकर 13 साल की उम्र से ही दशहरा पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में श्री राम की भूमिका में राम भक्तों के सामने उपस्थित हो रहे हैं ।जिस कारण भगवान राम के नाम से भी किरंदुल में जाने जाते हैं निर्मलकर ।उल्लेखनीय हैं कि रामायण सीरियल में श्री राम चन्द्र की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल की ही तरह किरंदुल में भी 46 वर्षो से भगवान राम की भूमिका अदा करने वाले अंकालू राम निर्मलकर को राम भक्त पहचानते हैं ।