किरंदुल – श्रीराघव मंदिर परिसर स्थित श्री श्री श्री बालाजी मंदिर का 18वाँ वार्षिकोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया । तेलुगु सांस्कृतिक संघ, किरंदुल के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक समारोह में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी का कल्याणम प्रमुख आकर्षण रहा ।बालाजी मंदिर में विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। वार्षिकोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील भी की थी । कल्याणम के बाद महाप्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था भी रखी गई थी ।
आयोजकों के अनुसार, भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के कल्याणम कार्यक्रम के समापन के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की गई थी । श्री बालाजी मंदिर समिति एवं तेलुगु सांस्कृतिक संघ, किरंदुल ने सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया है।
किरंदुल में श्री बालाजी मंदिर का 18वाँ वार्षिकोत्सव संपन्न श्री वेंकटेश्वर स्वामी का हुआ कल्याणम
