थाना मद्देडड़, जिला बीजापुर
🔳पुलिस अधीक्षक बीजापुर उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा दिनांक 28/09/2026 को थाना मद्देडड़ का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अधिकारी एवं कर्मचारियों की वेशभूषा एवं अनुशासन, संधारित रजिस्टर, अपराध एवं मर्ग डायरी, गुम इंसान प्रकरण, आर्म्स/एम्युनेशन, CCTNS कार्यप्रणाली तथा मालखाना का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
🔳मालखाना निरीक्षण के दौरान सामग्री एवं जब्तशुदा माल के *तरतीबवार एवं व्यवस्थित रख-रखाव* के लिए मालखाना मुंशी की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार निरीक्षण के दौरान उत्तम वेशभूषा, अनुशासन एवं कर्तव्य के प्रति सजगता** प्रदर्शित करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
🔳निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना में लंबित अपराधों एवं मर्ग प्रकरणों की समीक्षा की गई। उन्होंने विवेचकों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने तथा मर्ग प्रकरणों में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
🔳पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने थाना में अनुशासन बनाए रखने, अभिलेखों का उचित एवं अद्यतन संधारण करने तथा पुलिसिंग कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारी एवं कर्मचारियों को आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता एवं तत्परता से निराकरण करने तथा क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
🔳वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र में कार्यरत 12 कोटवार भी उपस्थित रहे। गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा कोटवारों से क्षेत्र में होने वाली विभिन्न गतिविधियों, स्थानीय परिस्थितियों एवं महत्वपूर्ण घटनाक्रमों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना गया। ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में कोटवारों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उन्हें सजग एवं सक्रिय रहकर पुलिस का सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
🔳 पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि कोटवार स्थानीय स्तर पर पुलिस के महत्वपूर्ण सहयोगी हैं। वे अपने क्षेत्र की भौगोलिक एवं सामाजिक परिस्थितियों से परिचित होते हैं, इसलिए क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
🔳वार्षिक निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भोपालपटनम् श्री घनश्याम कामड़े, उप निरीक्षक विजय मिश्रा, प्रवाचक-1 उप निरीक्षक विजेन्द्र श्रंगी सहित थाना मद्देडड़ के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
