कबीरधाम में 12.5 लाख रुपये के नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, कर्ज चुकाने के लिए कर रहे थे जालसाजी

कबीरधाम – छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कर्ज चुकाने के दबाव में नकली नोट तैयार कर रहे थे। गिरोह से करीब 12.5 लाख रुपये के नकली नोट छापे जाने की जानकारी सामने आई है। मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की जांच कर रही है।