फिंगेश्वर/राजिम – सावन के पावन अवसर पर आज बाबा फणीश्वरनाथ फिंगेश्वर से बाबा कुलेश्वरनाथ राजिम तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर शामिल हुए और भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए राजिम पहुंचे।
कांवड़ यात्रा के दौरान राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, राजिम नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू, जनपद पंचायत फिंगेश्वर के उपाध्यक्ष सतीश यादव एवं पूर्व जिला पंचायत गरियाबंद चंद्रशेखर साहू सहित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों का विकास मोटर्स, राजिम की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्तिभाव देखने को मिला। बोल-बम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
विनीत — श्याम अग्रवाल
विकास मोटर्स, राजिम
फिंगेश्वर से राजिम तक निकली कांवड़ यात्रा, जनप्रतिनिधियों ने किया श्रद्धालुओं का स्वागत
