पखांजूर – आदिवासी छात्र युवा संगठन (ASYU) पखांजूर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवपदस्थ एसडीओपी (SDOP) से उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान संगठन की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।मुलाकात के दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में शिक्षा, युवाओं, आदिवासी समाज एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, युवाओं को नशामुक्ति, शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ सकारात्मक सहयोग का भरोसा भी जताया।एसडीओपी ने आदिवासी छात्र युवा संगठन के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने युवाओं से सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।इस अवसर पर आदिवासी छात्र युवा संगठन पखांजूर के पदाधिकारी अध्यक्ष राजेश नुरुटी पूर्व महामंत्री विनोद सर्कल अध्यक्ष लक्ष्मण मंडावी, सुमन नरेटी, सुष्मिता कोवाची मानेश कोवाची, सुनील कोरचा , अशोक तिम्मा, अलसु कुमेटी आदि उपस्थित रहे।
