जांजगीर – पर्यावरण संरक्षण को एक जन-आंदोलन बनाते हुए बोड़सरा के पर्यावरण मित्रों ने एक बार फिर सराहनीय कदम उठाया है। सिवनी रोड स्थित सब स्टेशन के पास आज वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें औषधीय गुणों से भरपूर नीम के पौधे रोपे गए।इस अभियान को सफल बनाने में मुख्य रूप से सत्यनारायण साहू, कार्तिक राम साहू, दिनेश यादव ,यादव होटल, सिवनी और मनबोध सिवनी का विशेष और सक्रिय सहयोग रहा।विदित हो कि पर्यावरण मित्र कौशल साहू और सत्यनारायण साहू की संयुक्त अगुवाई में समिति द्वारा लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। समिति द्वारा रोड किनारे, खैरवार पारा, हाथींटीकरा रोड मटखनवा और तलवा पार जैसे प्रमुख स्थलों पर लगाए गए छायादार वृक्ष आज बड़े हो चुके हैं। ये वृक्ष न केवल राहगीरों को ठंडी छांव और शुद्ध हवा दे रहे हैं, और गांव की प्राकृतिक शोभा को भी चार चांद लगा रहे हैं। पर्यावरण मित्रों द्वारा 1000 से अधिक पौधों का रोपण युवाओं और ग्रामीणों ने मिलकर किया है समिति के निस्वार्थ प्रयासों का ही नतीजा है कि वे अब तक गांव के स्कूलों व विभिन्न स्थलों के साथ-साथ अपने कर्मस्थलों पर भी पौधे लगा चुके हैं।साथ ही समिति ने अपील कि हैं कि मानसून के अनुकूल मौसम में ग्रामीणों से श्रमदान करने या जो लोग स्वयं उपस्थित नहीं हो सकते, वे आर्थिक मदद देकर अपने या प्रियजनों के नाम से पौधा लगवा सकते हैं।
