बालोद पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब ब्रिकी हेतु परिवहन करते आरोपी संजय नेताम को किया गया गिरफतार।

आरोपी से कुल 58 नग पौवा देशी प्लेन शराब एवं 02 अद्धी शोले देशी प्लेन शराब 

     कुल मात्रा 11.190 बल्क लीटर कीमती 4960/-रूपये एवं परिवहन हेतू उपयोग किये 

     गये मोटर सायकल कीमती 30,000/-एवं एक नग मोबाईल को किया गया जप्त।

 क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु लगातार नशे के विरूद्ध 

     बालोद पुलिस की कार्यवाही से अवैध शराब तस्करी पर कसा जा रहा शिकंजा

   बालोद –   अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु  पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज अभिषेक शांडिल्य के निर्देशन पर  पुलिस अधीक्षक बालोद  योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना स्तर पर नशे के विरूद्ध अभियान के तहत कार्यवाही किया जा रहा है।

जिसके तारतम्य में दिनांक 13/07/2026 को जुर्म जरायम पता साजी हेतु टऊन/देहात रवाना हुआ था कि जरिये मोबाईल मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति अपने मोटर सायकल में अवैध रूप से बिक्री हेतु अधिक मात्रा शराब रखकर ग्राम करहीभदर से ग्राम पर्रेगुड़ा भोलापठार तरफ परिवहन कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के ग्राम करहीभदर पर्रेगुड़ा भोलापठार के पास में टीम बनाकर घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना नाम:-संजय नेताम पिता भुरवाराम नेताम उम्र 41 वर्ष ग्राम नर्रा थाना व जिला बालोद (छ.ग.) का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से -एक सफेद नीले रंग का थैला मे रखे 58 पौवा सवा शेरा देशी प्लेन मदिरा शराब कुल मात्रा 10.440 बल्क लीटर व 02 नग अध्धी शोले देशी प्लेन मदिरा शराब कुल मात्रा 11.190 बल्क लीटर कीमती 4960/रू. एवं घटना में प्रयुक्त एक हीरो डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक सीजी 24 आर 5646 कीमती करीबन 30000/रू. व एक नोकिया कम्पनी का मोबाईल कीमती 500/रू. कुल जुमला कीमती 35460/रू. को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध क्रमांक 349/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया। आरोपी को दिनांक 13.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

उक्त प्रकरण में आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि गौकरण भण्डारी, आरक्षक 1948 बनवाली साहू, आरक्षक 339 संजय सोनी, आर.51 नागेश साहू का विशेष योगदान रहा।

नाम आरोपीः- संजय नेताम पिता भुरवाराम नेताम उम्र 41 वर्ष ग्राम नर्रा थाना व जिला बालोद (छ.ग.)