राजिम – महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 दिनों से चल रहे राजिम कुंभ कल्प मेले का भव्य समापन समारोह 15 फरवरी रविवार को होगा। समापन कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर मेले का औपचारिक समापन करेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्रीगण रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब तथा राजेश अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
विशेष अतिथियों में रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, राजिम विधायक रोहित साहू, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, जिला पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप, नगर पंचायत राजिम अध्यक्ष महेश यादव, नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा की अध्यक्षा श्रीमती ओमकुमारी साहू, जनपद पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्ष श्रीमती इन्द्राणी साहू, नगर पालिका परिषद गरियाबंद अध्यक्ष रिखीराम यादव, नगर पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्ष राजेन्द्र (धनराज) सूर्यवंशी, नगर पंचायत मगरलोड अध्यक्ष श्रीमती लिलेश सुरेश साहू, नगर पंचायत कोपरा अध्यक्ष रूप नारायण साहू, नगर पंचायत देवभोग अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी, नगर पंचायत छुरा अध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी निषाद, भारतीय जनता पार्टी गरियाबंद के जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थित रहेगी। साथ ही समापन अवसर पर बड़ी संख्या में साधु-संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।
