देवों का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव – रामदरबार के विग्रहों का हुआ नगर भ्रमण 

महाशिवरात्रि में होगी शिव परिवार के विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा

किरंदुल – श्री राघव मंदिर बैलाडीला देवस्थान किरंदुल में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान श्री लिंगेश्वर महादेव, भगवान नंदी महाराज सहित भगवान शिव परिवार के नवीन विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ उपलक्ष्य में दिनांक 12 फरवरी से 16 फरवरी तक पाँच दिवसीय विराट, भव्य एवं आध्यात्मिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

नये देव विग्रह की शोभायात्रा भगवान के बने रथ में भगवान श्री महादेव ने अपने परिवार सहित नगर भ्रमण किया । एवं मंगल कलश यात्रा निकाली गई ।प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व नये देव विग्रहों मूर्तियों का नगर भ्रमण किया गया । बैलाडीला देवस्थान समिति श्री राघव मंदिर के सचिव ए के सिंह ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रारंभिक चरणों जैसे जल, अन्न, या शय्या अधिवास का हिस्सा होता है, जो मूर्ति को जीवंत बनाने के लिए आवश्यक हैं । यह शोभायात्रा एक उत्सव जैसा माहौल बनाती है । नये देव विग्रह भगवान श्री लिंगेश्वर महादेव जी एवं भगवान नंदी जी का भव्य रथ से नगर के समस्त श्रद्धालु मातृ-शक्ति, बहनों की विशेष सहयोग एवं उपस्थिति में भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक मंगल कलश यात्रा निकाली गई । श्री राघव मंदिर के सचिव सिंह ने कहा कि यह कलश यात्रा किरंदुल की सामूहिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना, नारी शक्ति एवं शिवभक्ति का जीवंत प्रतीक बनी ।