एनएमडीसी ने करवाया करोडों की लागत से जीर्णोद्धार
परियोजना के हिलटॉप टाउनशिप में निवासरत लोगो ने की थी स्थापना
महाशिवरात्रि पर होता है भव्य आयोजन -एनएमडीसी देती हैं भक्तों के लिए बसों की सुविधा
किरंदुल — एनएमडीसी की पहाड़ियों और किरंदुल परियोजना की खदानों के बीच स्थित शिव मंदिर का जीर्णोद्धार एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के सौजन्य से करोड़ों रुपए की लागत से किया गया है । उल्लेखनीय हैं की एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के शुरुआती समय में परियोजना कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए आवासीय कालोनी एनएमडीसी की मदर प्रोजेक्ट डिपॉजिट 14 खदान के समीप पिप्लाट और ड्राइवर कालोनी के साथ साथ कैलाश नगर टाऊनशिप हुआ करती थी । समय की नजाकत को देखते हुए उस समय कैलाश नगर टाउनशिप में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर एक भव्य शिव मंदिर का आपसी सहयोग से निर्माण किया था । समय बदलता गया एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के संस्थापक अधिकारी और कर्मचारी सेवानिवृत्त होते चले गए परंतु उनके बाद भर्ती हुए नए कर्मचारियों और अधिकारियों ने एनएमडीसी की मदद से उक्त शिव मंदिर को भव्यता देने में कोई कसर नहीं छोड़ी ।विगत दो वर्षों पूर्व एनएमडीसी किरंदुल परियोजना ने करोड़ों की लागत से उस मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ करवाया था ।जो कि इस वर्ष राजस्थान के पत्थरों की नकासी करते हुए राजस्थान और आंध्र प्रदेश के कारीगरों ने पूर्ण किया ।विदित हो कि कुछ माह पूर्व एनएमडीसी के अध्यक्ष सह प्रबंधक निदेशक ने कैलाश नगर में स्थित शिव मंदिर के निर्णय कार्य पूर्ण होने पर उस मंदिर में पूजा अर्चना भी की थी । उल्लेखनीय हैं कि एनएमडीसी की खदानों के बीच स्थित कैलाश नगर में प्रति वर्ष महाशिवरात्रि पर्व पर समिति के द्वारा भव्य आयोजन किया जाता है जिसके लिए एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के द्वारा भक्तों के आवागमन के लिए दिन भर किरंदुल नगर से एनएमडीसी की ड्यूटी बसों की भी सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है ।
