( दो साल पूर्व लाई गई ट्रक को सदस्यता ना देकर नई ट्रकों को दे रहे मेम्बरशिप )
( ट्रक मालिकों की संस्था हैं बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन )
किरंदुल – दंतेवाड़ा जिले में ट्रक मालिकों की सबसे बड़ी संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन यानी बिटीओ हमेशा से ही अखबारों या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की हेड लाइन में बनी रहती हैं चाहे वो ट्रकों की पार्किंग स्थल की समस्या हो या बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन में सदस्यता लेने की हो । इस ही संबंध में चर्चा करते हुए बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य सत्येंद्र साहू उर्फ भुरू ने बिटीओ के वर्तमान पदाधिकारियों के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए मीडिया को दिये बयान में कहा कि मैंने दो साल पूर्व ट्रक की खरीदी की क्योंकि उस बिटीओ मे मेम्बर शिप खुली हुई थी । और उस समय मैंने बिटीओ कार्यालय में ट्रक के समस्त कागजात और बिटीओ के नियमों के भी सभी पेपर जमा कर दिये थे ।परंतु आज वर्तमान समय तक मुझे मेरी ट्रक की सदस्यता प्रदान नहीं कि गई है ।जबकि मेरे बाद आई ट्रकों को उनको मालिकों को सदस्यता दे दी गई है । जिससे पता चलता है कि वर्तमान समय के बिटीओ के पदाधिकारियों के द्वारा अपने सगे संबंधियों को ही बिटीओ कि मेम्बर शिप दी जा रही है जिसका में कड़े शब्दों में निंदा करता हू ।विदित हो कि इसके पूर्व भी कुछ दिनों पूर्व भांसी के किसी संतोष कुमार पटवा नामक ट्रक मालिक ने किरंदुल स्थित बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन बिटीओ के मुख्य कार्यालय के सामने बिटीओ की सदस्यता नहीं मिलने से नाराज हो कर खुद के शरीर के ऊपर मिट्टी का तेल छिडक कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी ।
