राजिम – पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी बैकुंठ चतुर्दशी के पावन पर्व पर श्री राजीव लोचन मंदिर ट्रस्ट कमेटी द्वारा मंदिर प्रांगण में 28 अक्टूबर से भव्य श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कथावाचक पंडित श्री लक्ष्मणेश्वर प्रसाद तिवारी, श्री राधा रमण बिहारी आश्रम दुर्ग वाले अपने मुखारविंद से प्रतिदिन भागवत कथा का वाचन करेंगे । प्रथम दिवस वेदी पूजन, कलश स्थापना, गोकरणोपाख्यान, एवं श्रीमद् भागवत कथा का माहात्म्य 28 तारीख को किया जाएगा इसी क्रम में जाएगा द्वितीय दिवस के रूप में संक्षिप्त महाभारत कथा परीक्षित जन्म परीक्षित श्राप, सृष्टि वर्णन, एवं कपिल भगवान का अवतार की कथा सुनाई जाएगी इसी क्रम में यह कथा लगातार 4 नवंबर बुधवार तक होगी । 4 नवंबर को वैकुंठ एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर से भगवान बालाजी का श्री विग्रह मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा के रूप में श्री कुलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी । ज्ञात हो कि वर्ष में केवल एक बार श्री शिवजी पर तुलसी दल का अर्पण किया जाता है यह पर्व हरिहर मिलन के रूप में मनाया जाता है जिसमें विष्णु जी का चढ़ा हुआ तुलसी दल भगवान शिव जी को अर्पित किया जाता है एवं शिव जी का को अर्पित बिल्व पत्र भगवान विष्णु को अर्पित किया जाता है । पुराणों के अनुसार इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु जी एवं महादेव शिव जी का मिलन होता है । उक्त कथा भी इसी संदर्भ में आयोजित की गई है जिसमें श्री राजीव लोचन मंदिर ट्रस्ट द्वारा समस्त नगर वासियों को अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में इस पर्व को मनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर अपना जीवन धन्य करें । कथा प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 तक होगी जिसमें परीक्षित के रूप में सर्वराकार श्री चंद्रभान सिंह ठाकुर जी सपत्नीक शिव सिंह ठाकुर जी सपत्नीक एवं महेंद्र महेंद्र सिंह ठाकुर जी सपत्नीक रहेंगे ।
श्री राजीव लोचन मंदिर प्रांगण में होगी भव्य श्रीमद् भागवत महापुराण।
