कौंदकेरा के 10 खिलाड़ी स्टेट तैराकी के लिए चयनित हुए।

फिंगेश्वर -स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तहत सभी राज्यों में विकासखंड, जिला, संभाग, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बहुत से विद्यालयीन खेलों का आयोजन किए जाते हैं जिससे बच्चों में पढ़ाई के साथ उनके अंदर छिपे के प्रतिभाओं को निखारा जाता है, इसी तरम्य में में विगत 20 सितंबर को रायपुर में भोई स्विमिंग अकादमी में संभाग स्तरीय शालेय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किए गए थे जिसमें रायपुर ,बलौदा बाजार,गरियाबंद, महासमुंद धमतरी 5 जिलों के खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लिये थे गरियाबंद से 22 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए जिसमें 10 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय तैराकी के लिए हुआ है जो 11 अक्टूबर को राज्यस्तरीय खेलने कोरबा के लिए रवाना होंगे ,खिलाड़ीयों के नाम इस प्रकार से हैं सौरभ कुमार साहू ,संगीता कोशले, साक्षी, धनेश्वरी, जागृती, मयंक तारक, एकांत साहू ,आर्यन ,और वोमेश साहू यह सभी विद्यार्थी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौंदकेरा के हैं इनके कोच हरिश्चंद्र निषाद व्यायाम शिक्षक जो दो बार ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज तैराकी खेल चुके हैं । बच्चों की इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार साहू जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश धीर , जिला खेल अधिकारी उत्तर कुमार नेताम संस्था के प्राचार्य श्री एम.आर. रात्रे ग्राम के सरपंच और शाला समिति के अध्यक्ष ओम कार साहू और खेल प्रेमियों ,संस्था के सभी शिक्षकों ने और मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ने इन सभी खिलाड़ियो को बधाई एवं शुभकामना दिया है ।