( बिटीओ अध्यक्ष मनोज सिंह और सचिव आकाश गोयल रहे मौजूद )
किरंदुल – दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में संचालित ट्रक मालिकों की सबसे बड़ी संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन जहाँ एक तरफ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन वर्षो से करती आ रही है ।तो वहीं दूसरी तरफ जिले में हो रहे विश्वकर्मा पूजा ,गणेश उत्सव ,दुर्गा पूजा जैसे अन्य धार्मिक आयोजन के सफल संचालन में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रही । धार्मिक कार्यक्रमो के तहत शारदीय नवरात्री के उपलक्ष्य में बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दर्शन हेतु दंतेवाड़ा आ रहे श्रद्धालु पदयात्रियों को बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में गीदम और दंतेवाड़ा के बीच निशुल्क भोजन,पेयजल,एवं हलुए की व्यवस्था कर पदयात्रियों को वितरित किया गया | बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंह एवं सचिव आकाश गोयल ने बताया की नवरात्रि पर्व के दौरान पदयात्रियों को बिटीओ के द्वारा सेवा की जा रही हैं । साथ ही दोनो पदाधिकारियो ने क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्री के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी |
