बस्तर – छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बस्तर क्षेत्र के युवाओं को मुख्यधारा जोड़ने, उनके रचनात्मक खेल प्रतिभा को निखारने उन्हे अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने तथा बस्तर क्षेत्र की जनता का शासन से प्रत्यक्ष संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से “बस्तर ओलम्पिक-2025” खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हैं। जिसके अन्तर्गत एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी (जिला स्तर), वेटलिफ्टिंग (जिला स्तर), कराते, कबड्डी, खो-खो, व्हॉलबाल एवं रस्साकसी (केवल महिला सीनियर वर्ग के लिए) आदि खेलों के विभिन्न इवेंटस सम्मिलित होगें। नक्सल हिंसा में दिव्यांग हुए प्रतिभागियों एवं आत्मसमर्पित पूर्व नक्सली सदस्यों को प्रोत्साहित करने हेतु उन्हें सीधे संभाग स्तर पर प्रतिभागिता सुनिश्चित कराई जाएगी। “बस्तर ओलंपिक 2025” हेतु त्रिस्तरीय आयोजन विकासखण्ड, जिला एवं संभाग स्तर पर किया जाना प्रस्तावित है, बस्तर ओलंपिक में शामिल होने के लिए खिलाड़ी https://rymc.cg.gov.in/ bastarolympic2025 लिंक से जुड़ सकते हैं।
