फिंगेश्वर – फिंगेश्वर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुपेश साहू ने आरोप लगाते हुए कहा कि जीएसटी के नाम पर बीजेपी सरकार 8 सालों से आम नागरिकों और जनता को लूट रही है
खुद ही जीएसटी में मनमाने तरीके से टैक्स बढ़ाकर जनता की मेहनत कि कमाई पर डाका डाला उसके बाद खुद कम करके अपनी पीठ थप थापा रही मोदी सरकार, सरकार ने लगभग 8 सालों में 55 लाख करोड़ रूपया प्राप्त किया हैं आम नागरिकों के रोटी थाली दूध दही आटा जीवन रक्षक दवाई पर मनमाने टैक्स वसूल कि है यहां तक की जो बीपी की दवाई 15से 20 रुपए में आता था आज वह ₹50 रेट पहुंच गया है अब खुद ही बढ़ाये खुद ही कम करके अपनी पीठ थप थापा रही है बीजेपी सरकार राहुल गांधी ने पहले ही कहा था यह गब्बर सिंह टैक्स गलत है आज राहुल ज़ी के बातो क़ो मान रही है बीजेपी मोदी सरकार पहले कार मोटर साईकिल कितनी सस्ती थी मोटर साईकिल 30हजार से 50हजार के अंदर आ जाता था अब 90हजार से एक लाख से ऊपर आता है वही कार 1.5लाख से 5लाख मे आ जाता था आज 5लाख से ऊपर ही मिलता है वही आटा दाल चावल का रेट आज बहुत ज्यादा हो गया हैं छत्तीसगढ़ मे बिजली कि दरों मे वृद्धि कर दी गईं है ऊपर से कांग्रेस शासन मे बिजली बिल मे मिलनेवाले 400यूनिट तक के छूट क़ो भी ये बीजेपी सरकार ने हटा दिया मोदी सरकार के इन आठ सालो मे महगाई बहुत बढ़ गईं है थोड़ा बहुत कम कर ढोल बजाकर अपनी ही पोल खोल रही हैं ये बीजेपी सरकार।
अब जीएसटी पर अपनी ही पीठ थपथापा रही है बीजेपी सरकार-रुपेश साहू।
