किरंदुल — भारतीय स्टेट बैंक डिजिटल बैंकिंग की ओर कदम बढ़ाते हुए, अब ग्राहकों के बचत खाते टैब के माध्यम से ऑनलाइन खोले जाएंगे। भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक उत्कर्ष देवांगन ने बताया कि अब भारतीय स्टेट बैंक की किरंदुल शाखा में ऑनलाइन बचत खाता खोलने के लिए किसी डॉक्यूमेंट की कॉपी या फोटो की प्रति की आवश्यकता नहीं है। देश का कोई भी नागरिक जिसकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है वह यह खाता खोल सकता है l किसी भी ग्राहक को अपना खाता खुलवाना है तो उनके पास आधारकार्ड, एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होना आवश्यक है। आपके फोटो और हस्ताक्षर ऑनलाइन ही सबमिट किए जाएंगे, आपको सिर्फ टर्म और कंडीशन पेपर पर हस्ताक्षर करके देना है जिसे ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा और कुछ ही समय में आपको खाता संख्या तुरंत दे दिया जाएगा, पासबुक ब्रांच में जाकर प्राप्त किया जा सकता है। मुख्य प्रबंधक ने यह भी बताया कि किसी संस्था, समूह के सदस्य या कॉलेज के छात्र-छात्राओं का जहां 20 या उससे अधिक खाता खोला जाना है, वहां पर बैंक के प्रतिनिधि स्वयं उपस्थित होकर, टैब के माध्यम से ऑनलाइन बचत खाता खोलने की व्यवस्था बैंक द्वारा किया गया है l बचत खाता संख्या वहीं ग्राहकों को तुरंत दे दिया जाएगा। भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों की डॉक्यूमेंटेशन, फॉर्मस और बैंक में लाइन लगने की असुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा दे रहा है ताकि वे अपने ग्राहकों से सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक व्यवहार कर सकें इसके लिए बैंक डिजिटल बैंकिंग को अपनाने को कहता है और यह भी आग्रह करता है कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें ,ना ही उसका रिप्लाई दे और ओटीपी किसी के साथ भी शेयर ना करें l
