प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को धमतरी जिला एवं कुरूद विधानसभा युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप मे मनाया।

धमतरी – भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को कुरूद के हृदय स्थल कारगिल चौक में धमतरी जिला एवं कुरूद विधानसभा युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप मे मनाया।  इस मौक़े पर कारगिल चौक के पास युवा कांग्रेस साथियों ने नाश्ते का ठेला लगाकर पकोड़े तल कर जमकर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के इस प्रदर्शन को देखने के लिए काफ़ी संख्या में युवा वर्ग और आम जनता में काफ़ी उत्साह रहा!

पूर्व राज्यमंत्री सू श्री राजकुमारी दीवान ने कहा कि आज राष्ट्रीय बेरोज़गार दिवस पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी जी तक संदेश पहुंचा दिया.. “नौकरी चोर, गद्दी छोड़!” नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं विधानसभा युकाध्यक्क्ष देवव्रत साहू ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी, 11 साल की सत्ता और नौकरियों का यही हश्र है कि देश के करोड़ों युवा आपके जन्मदिन पर राष्ट्रीय बेरोज़गार दिवस मना रहे हैं…युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफ कह दिया… प्रधानमंत्री मोदी जी अब नौकरियां नहीं देंगे तो गद्दी छोड़ने का बंदोबस्त कर लें! जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी ने कहा कि स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया… सिर्फ़ और सिर्फ जुमले बने, नौकरियां कहीं नहीं! नेताप्रतिपक्ष एवं ब्लाक यूकाध्यक्ष डुमेश साहू ने कहा कि मोदी जी, जन्मदिन के केक का मज़ा आपने लिया..लेकिन देश के युवाओं की थाली अब भी खाली है!कार्यक्रम को कांग्रेस नेता डॉ. गिरीश साहू, वरिष्ठ पार्षद मनीष साहू, हेमंत नवरंगे , पूर्व जनपद सभापति रवीन्द्र साहू, जिला महासचिव मिलन साहू, कुलेश्वर देवांगन , युवा नेता तुकेश साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी, जुमले बहुत हुए… अब नौकरियां दीजिए!देश के युवा आपको गद्दी से धकेलने के लिए तैयार हैं!बेरोजगारी दिवस के इस कार्यक्रम में तोमेश साहू, विधानसभा महासचिव यक्ष साहू, गुरुदेव महिपाल, युवराज साहू, योगिराज चंद्राकर, योगेश साहू, नगर अध्यक्ष उमेश साहू , तुलसी साहू, टेमन साहू , बैतल साहू, हरवेद साहू , ऐश्वर्य साहू, विनोद ढीमर, धीरज चौहान बलदाऊ साहू जगतपाल साहू, लोमश ध्रुव, रोहित , शत्रुहन साहू हीरा लाल साहू सहित अनेक युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित रहें!