ओम सोनी पैनल ने की थी भारी मतों से जीत दर्ज।
किरंदुल – किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ का द्विवार्षिक चुनाव किरंदुल के छत्तीसगढ़ भवन में सोमवार की सुबह से मतदान प्रणाली से हुआ था । किरंदुल के इतिहास में पहली बार सोमवार सुबह 08 बजे से मतदान प्रणाली से जारी व्यापारियों के चुनाव में नगर में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच भी व्यापारियों में खासा उत्साह देखा गया । छत्तीसगढ़ भवन में जारी मतदान केंद्र में सुबह से ही व्यापारी सदस्य मतदाताओं की वोट देने के लिए लंबी कतारें देखी गई । सुबह 08 बजे से लेकर दोपहर 03 बजे तक मतदान का समय रखा गया था । तत्पश्चात संध्या 04 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई । मतदान प्रणाली से हो रही पूरी चुनावी प्रक्रिया को मतदान अधिकारियों के द्वारा सम्पन्न करवाया गया । देर रात आये चुनावी परिणाम के अनुसार ओम प्रकाश सोनी के पूरे पैनल ने जीत दर्ज की । मंगलवार को दंतेवाड़ा जिले के भाजपा नेता और किरंदुल भाजपा मंडल के प्रभारी सत्यजीत सिंह चौहान ने किरंदुल आ कर किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम सोनी ,सचिव राज प्रसाद ,उपाध्यक्ष संजय सोनी, उपाध्यक्ष सुषमा साहू ,कोषाध्यक्ष विशाल जैन, सह सचिव शेखर दत्ता ,सह सचिव मोहित धवन के साथ साथ कोडेनार पंचायत मीना मंडावी एवं किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ के चुनाव संचालन समिति के सदस्य रविन्द्र सोनी ,बंटी अरोरा ,विप्लव मल्लिक ,विजय सोढ़ी ,शेख सगीर ,तपन दास ,अरुण शर्मा ,पार्षद राजकुमार सोनी विशेष रूप से मौजूद रहे ।
