किरंदुल – किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ का द्विवार्षिक चुनाव किरंदुल के छत्तीसगढ़ भवन में सोमवार की सुबह से मतदान प्रणाली से जारी हो चुका है । उल्लेखनीय हैं कि नगर में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच जारी व्यापारियों के मतदान में व्यापारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है । किरंदुल के इतिहास में पहली बार सोमवार सुबह 08 बजे से मतदान प्रणाली से जारी व्यापारियों के चुनाव में नगर में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच भी व्यापारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है । छत्तीसगढ़ भवन में जारी मतदान केंद्र में सुबह से ही व्यापारी सदस्य मतदाताओं की वोट देने के लिए लंबी कतारें देखी जा रही हैं । संचालन समिति के सदस्य राजेन्द्र सक्सेना ने कहा कि सुबह 08 बजे से लेकर दोपहर 03 बजे तक मतदान का समय रखा गया है तत्पश्चात संध्या 04 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी । मतदान प्रणाली से हो रही पूरी चुनावी प्रक्रिया को मतदान अधिकारियों के द्वारा सम्पन्न करवाया जा रहा है । उल्लेखनीय हैं कि व्यापारियों के इस चुनाव में पेशे से व्यापारी पूर्व पालिकाध्यक्ष अमरीक सिंह ,पूर्व पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह और पूर्व पालिकाध्यक्ष मृणाल राय के साथ साथ पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुरेंदर नायर ने भी मतदान करने के पश्चात नगर के व्यापारियों से अपील भी की किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ के बैनर तले हो रहे व्यापारियों के इस चुनाव में बढ़ चढ़ कर भाग ले ।
