किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ का चुनाव जारी – मूसलाधार बारिश के बीच मतदाताओं में खासा उत्साह ।

किरंदुल – किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ का द्विवार्षिक चुनाव किरंदुल के छत्तीसगढ़ भवन में सोमवार की सुबह से मतदान प्रणाली से जारी हो चुका है ।किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ के चुनाव संचालन समिति के सदस्य राजेन्द्र सक्सेना ने बताया कि नगर में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच जारी व्यापारियों के मतदान में व्यापारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है । राजेंद्र सक्सेना ने बताया कि किरंदुल के इतिहास में पहली बार सोमवार सुबह 08 बजे से मतदान प्रणाली से जारी व्यापारियों के चुनाव में नगर में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच भी व्यापारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है । छत्तीसगढ़ भवन में जारी मतदान केंद्र में सुबह से ही व्यापारी सदस्य मतदाताओं की वोट देने के लिए लंबी कतारें देखी जा रही हैं । संचालन समिति के सदस्य राजेन्द्र सक्सेना ने बताया कि सुबह 08 बजे से लेकर दोपहर 03 बजे तक मतदान का समय रखा गया है तत्पश्चात संध्या 04 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी । मतदान प्रणाली से हो रही पूरी चुनावी प्रक्रिया को मतदान अधिकारियों के द्वारा सम्पन्न करवाया जा रहा है ।