शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर श्री राघव मंदिर में बैठक आयोजित ।

किरंदुल –बैलाडीला देव स्थान समिति श्री राघव मंदिर किरंदुल में श्री राघव मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्रि पर्व के आयोजन से संबंधित धार्मिक , अध्यात्मिक, ज्ञानमार्गी कार्यक्रमों के आयोजन के लिए समिति की अतिआवश्यक बैठक दिनांक 11-9-2025 को संध्या आरती के बाद श्री राघव मंदिर परिसर में आयोजित की गई। समिति के संरक्षक सदस्य डी आर यादव , पदाधिकारी ओंम कुमार साहू , पदाधिकारी अतुल सिंह , पदाधिकारी डी पी डहेरिया की अध्यक्षता कमेटी में बैठक सम्पन्न हुआ। समिति के उपस्थित आचार्यों, पदाधिकारी, सदस्यों, सेवादारों की सर्वसम्मति से निर्णय लिए गये जो निम्नानुसार है :-दिनांक 22 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 दस दिवसीय शारदीय नवरात्रि पर्व पर नगर परिवार की आस्था श्रद्धा का प्रमुख देव स्थल श्री राघव मंदिर परिसर में नगर वासियों की सुख शांति समृद्धि एवं मंगलकामनाएं हेतु बैलाडीला देव स्थान समिति और गायत्री परिवार के द्वारा अनेकों संख्या में मनोकामना ज्योति कलश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ स्थापना की जायेगी। उपरोक्त पर्व पर घी ज्योति कलश 2100/-रूपये ,तेल ज्योति कलश 1100/-रूपये, मनोकामना कलश 251/-रूपये, प्रतिदिन संध्या विशेष पूजा अर्चना 501/- रूपये इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए दर तय किया गया। आयोजन समिति के द्वारा इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए बैलाडीला देव स्थान समिति श्री राघव मंदिर के एसबीआई बैंक खाता के क्यू आर कोड के माध्यम पेमेंट से करने की सुविधा प्रदान की गई है , पेमेंट करने के बाद संबंधित इच्छुक भक्त राशि पेमेंट का स्क्रीनशॉट श्री राघव मंदिर के प्रधान पुजारी सत्येन्द्र प्रसाद शुक्ल को देना अतिआवश्यक एवं अनिवार्य है जिससे पुजारी द्वारा कलश नं. उन्हें तुरंत आंबटित कर सके । एसबीआई क्यूआरकोड पेमेंट ना करने की स्थिति में प्रधान पुजारी शुक्ला जी से सम्पर्क कर नगद पेमेंट देकर रसीद प्राप्त कर सकता है । इस दस दिवसीय शारदीय नवरात्रि में प्रथम दिन से दुर्गा नवमी तक माता रानी के चरणों को समर्पित विशेष पूजा अर्चना, चंडी पाठ,हवन , आरती,भजन संकीर्तन, प्रसाद के अतिरिक्त दुर्गा महाष्टमी वृहद हवन के पश्चात नगर की कन्याओं के लिए सामुहिक कन्याभोज की विशेष व्यवस्था की जायेगी।

आयोजन समिति प्रयासरत है कि धार्मिक संगीत कार्यक्रम बाहर से आमंत्रित कर मंदिर परिसर में सम्पन्न करवाया जाय ।

उपरोक्त के अतिरिक्त नगर में अध्यात्मिक धार्मिक ज्ञानमार्गीय आयोजन की कड़ी में माह फरवरी 2025 में शिवरात्रि पर्व के अवसर पर मंदिर परिसर के शिवालय एवं मां काली मंदिर का जिर्णोद्धार एवं निर्माणधीन कार्य पूर्ण होने पर शिवालय में भगवान लिंगेश्वर जी महाराज, नंदी महाराज ,एवं शिव परिवार की नयी विशाल प्रतिमा मंदिर की चौड़ाई लंबाई को ध्यान में रखते हुए प्राण प्रतिष्ठा करवाया जाए साथ ही साथ मां काली मंदिर की भी विशेष पूजा अर्चना करवाते हुए इस शुभ अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन भी नगर परिवार की विशेष सहयोग एवं गरिमामय उपस्थिति में करवाया जाए, इस वृहद आयोजन के लिए नगर के बैलाडीला देव स्थान समिति , गायत्री परिवार के साथ साथ नगर के आस्थावान श्रद्वालुओं में से अनेकों भक्तों का एक संचालन समिति बनायी जाए जिसका मुखिया सुनील कुमार दूबे को सर्वसम्मति से बनाया गया। बैठक का संचालन समिति के सचिव ए के सिंह ने किया और धन्यवाद समिति के पदाधिकारी ओंम कुमार साहू ने किया ।बैठक में आचार्य अवधेशानंद महाराज के अतिरिक्त समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य रविश तिवारी , राजेन्द्र यादव , राजनाथ , महेश कुमार मल्लाह , देवेन्द्र साहू, नथेला राम नेताम, ए एन तिवारी , बबलू तिवारी , प्रवेश जोशी के साथ साथ अनेकों सेवाभावी श्रद्वालुओं की गरिमामय उपस्थिति रही । अंत में सभी की गरिमामय उपस्थिति के लिए सभी को बैलाडीला देव स्थान समिति की ओर से धन्यवाद देते हुए प्रधान आचार्य जी के द्वारा शांति पाठ के साथ बैठक का समापन किया गया।