दो पैनल और एक निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में ।
किरंदुल – लौह नगरी में किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ के द्विवार्षिक चुनाव में बुधवार को सभी प्रत्याशियों ने फूल माला पहनकर नारेबाजी करते हुए गाजेबाजे के साथ अपने समर्थकों के साथ आतिशबाजी करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया । व्यापारियों में चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है । ओम सोनी पैनल से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ओम प्रकाश सोनी, उपाध्यक्ष संजय सोनी, सुषमा साहू, कोषाध्यक्ष विशाल जैन ,सचिव राज प्रसाद,सह सचिव शेखर दत्ता,मोहित धवन, ने चुनाव के अस्थायी चुनाव कार्यालय पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल किया तत्पश्चात ओम सोनी पैनल को चुनाव चिन्ह कलश प्राप्त हुआ है वहीं जयदीप पैनल से अध्यक्ष पद पर जयदीप माकन, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा , उषा साहू, कोषाध्यक्ष विकास स्वामी,सचिव राजेश वेपराल (राजू), सह सचिव मोहमद आसिफ , सुजीत कुमार सोनकर पैनल को चुनाव चिन्ह तराजू आवंटित किया गया ।
चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय पुष्पा माहोरे को तितली चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया सभी प्रत्याशियों में चुनाव चिन्ह प्राप्त करने प्राप्त करने के पक्ष में काफी उत्साह था और सभी अपना बैनर पोस्टर बनवाने के पश्चात चुनाव प्रचार तेज करेंगे 15 सितंबर को छत्तीसगढ़ क्लब में चुनाव होगा ।
