माओवादियों के नापाक मंसूबों को किया गया विफल, सुरक्षा बलों के द्वारा चेरपाल-पेददाकोरमा मार्ग पर 10 किग्रा टिफिन बम एवं बीजीएल सेल IED को बरामद कर किया गया नष्ट।

थाना गंगालूर क्षेत्रांतर्गत डीआरजी बीजापुर, केरिपु 222 की टीम चेरपाल, पेद्दाकोरमा क्षेत्र में अभियान पर निकली थी।

 अभियान के दौरान इलेक्ट्रिक तार दिखाई देने पर आसपास क्षेत्र को सघन सर्च किया गया।

सर्च के दौरान बरामद:-

⭕सर्च के दौरान एक स्टील टिफिन में लगभग 10 किलोग्राम एवं 01 नग बीजीएल सेल 03 किग्रा सीरिज में लगाया हुआ IED बरामद किया गया।

बीजापुर बीडीएस एवं केरिपु 222 वाहिनी बीडी टीम द्वारा सावधानीपूर्वक एवं सुरक्षित तरीके से बरामद IED को मौके पर नष्ट किया गया।