किरंदुल – छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थित बैलाडीला क्षेत्र में संचालित व्यापारियों के संगठन बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ की आम सभा 8 सितंबर को आयोजित की जाने वाली है । इस संबंध में चर्चा करते हुए बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के वरिष्ठ सदस्य गणेश गुप्ता ने बताया कि बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ अपनी व्यापारिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है । गुप्ता ने कहा कि बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ की आम सभा 8 सितंबर को बुलाई गई है जिसमे संघ के संविधान की जानकारी सदस्यों को दी जाएगी साथ ही भविष्य की योजनाओं की जानकारी के साथ साथ आगामी चुनाव की तिथि पर भी चर्चा की जाएगी ।
