महासमुंद – नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने नगर के विभिन्न पंडालों पर विराजित भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। नपाध्यक्ष ने गंजपारा, श्रीराम टॉकीज काली मंदिर, थॉमस गली, रेलवे स्टेशन रोड, लोहिया चौक आदि स्थानों पर पहुंचकर विघ्नहर्ता की पूजा की। इस दौरान काली मंदिर के समीप विराजित श्री गणेश समिति द्वारा श्री साहू को उनके समिति द्वारा विराजित की गई प्रतिमा की छाया चित्र भेंटकर किया गया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि महासमुंद का गणेश उत्सव पूरे जिले में प्रसिद्ध है। यहां के युवाओं व धर्म प्रेमियों के सहयोग से शहर में उत्साह, उमंग व भक्ति पूर्ण वातावरण पूरे 11 दिनों तक बना रहता है।
