किरंदुल — डी ए वी पब्लिक स्कूल किरंदुल में इन्वेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन किया गया ,जिसमें विद्यालय कैबिनेट के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों ने शपथ ग्रहण की । शपथ ग्रहण विद्यालय कैप्टन सांई कृष्णा वमसी कक्षा बारहवीं विज्ञान संकाय के द्वारा कराया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत से हुआ । इस अवसर पर विद्यालय के कप्तान, उप कप्तान तथा चारों सदनों अग्नि , वायु , पृथ्वी,आकाश से विभिन्न प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई ।विद्यालय के प्राचार्य एस. के. श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित कैबिनेट को विद्यालय के अनुशासन, नेतृत्वक्षमता एवं विद्यालय के गौरव बनाए रखने की प्रेरणा दी । उक्त कार्यक्रम में सभी शिक्षक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे , और नवनिर्वाचित कैबिनेट सदस्यों को बधाई दी । इस अवसर पर विद्यालय परिवार उल्लास एवं उत्साह से गूंज उठा ।
