यशवंत गिरी गोस्वामी
धमतरी – जिला धमतरी में स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय के नवमनोनीत जन भागीदारी अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी साहू (जिला पंचायत सदस्य धमतरी) ने महाविद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ से औपचारिक मुलाकात की। कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अंकिता राजपुरिया ने अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी साहू का औपचारिक बुके प्रदान कर उनका अभिनंदन किया इस अवसर पर महाविद्यालय में स्थित सुविधाओं एवं भवनों का जायजा लेते हुए विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्ष ने छात्रों से मुलाकात कर महाविद्यालय के समस्याओं से अवगत हुई और महाविद्यालय के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही इस अवसर पर कविंद्र जैन , भूमेश साहू, रामायण साहू, गजेंद्र साहू, राम कुमार साहू उपस्थित हुए!
