आरंग – अत्यंत गौरव का विषय है कि आरंग नगर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग का छात्र रितेश जलछत्री का 39 वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप में चयन हुआ । इस चैंपियनशिप का आयोजन 18 से 22 अप्रैल तक अकबरपुर, उत्तर प्रदेश में होगा । रितेश जलछत्री छत्तीसगढ़ हैंडबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे । रितेश जलछत्री पिता तिलेश्वर जलछत्री जो 12वीं कला का छात्र है ।इस उपलब्धि पर विद्यालय के संरक्षण लखन लाल सोनकर, अध्यक्ष छात्रधारी सोनकर ,उपाध्यक्ष सियाराम सोनकर, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सोनकर ,सचिव सूरज सोनकर, सहसचिव सतीश सोनकर ,प्राचार्य श्रीमती यशोदा योगी, उपप्राचार्य श्रीमती भारती वर्मा, प्रधान पाठक सुश्री सोहागा देवांगन, क्रीडा प्रभारी हंसराज जलछत्री ने बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की ।
