फाइलेरिया की बीमारी को नियंत्रित करने तथा जड़ से खत्म करने हेतु पूरे प्रदेश में सघन अभियान चलाया जा रहा है।

फिंगेश्वर –   इसी परिपेक्ष में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर में भी फाइलेरिया की दवा मितानिन श्रीमती उमा यदु एवं श्रीमती सीमा यादव द्वारा विद्यालय में शिविर लगाकर फाइलेरिया का दवा वितरण किया गया उक्त सरकार सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर के संचालन समिति श्री बालाजी शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री रामू राम साहू प्राचार्य दीपक शुक्ला प्रधानाचार्य सुरेश यादव दीदी कीर्ति सेन निरंजन शुक्ला सहित विद्यालय के भैया बहनों आचार्य दीदी सहित सभी को फाइलेरिया की दवा खिलाया गया इस अवसर पर अध्यक्ष रामू राम साहू ने कहा कि फाइलेरिया की बीमारी मनुष्य जीवन के लिए एक ज्वलंत समस्या है इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जीके निर्देश पर फाइलेरिया की दवा मुफ्त में पूरी छत्तीसगढ़ में वितरण जनहित हेतु किया जा रहा है जो की प्रशंसा नहीं है इसके लिए सभी को जागरुक कर फाइलेरिया की दवा सेवन करना चाहिए श्री रामू राम साहू ने मितानियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा किया गया।