कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे उत्साह भरते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने तन मन से जुड़ जाये।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मैनपुर देवभोग क्षेत्र मे ऐतिहासिक स्वागत।

मैनपुर – छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज सोमवार को मैनपुर पहुंचे तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आतिशबाजी कर गजमाला के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया गया, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गरियाबंद जिले के देवभोग प्रवास पर है इस दौरान मैनपुर नगर पहुंचने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव के नेतृत्व में ऐतिहासिक स्वागत किया गया जमकर आतिशबाजी की गई फुल माला से पूर्व मुख्यमंत्री को लाद दिया गया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनके हाल-चाल जाने तथा सैकड़ो लोगों का हाथ जोड़कर कर अभिवादन किया चारों तरफ भूपेश कका का जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। पश्चात् पैरी सदन विधायक निवास पहुंचे जहां क्षेत्र भर से पहुंचे सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भूपेश बघेल ने मुलाकात किया मैनपुर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और लोगो ने पूर्व मुख्यमंत्री को मैनपुर नगर को अनुविभाग का दर्जा देने के लिए अभार व्यक्त किया साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा भूपेश बघेल के राज में पांच साल के भीतर मैनपुर आदिवासी क्षेत्र मे विकास की गंगा बही है गांव गांव पहुंचने के लिए पुल पुलिया सड़क का निर्माण किया गया है और तो और मैनपुर देवभोग क्षेत्र मे दो दर्जन से ज्यादा धान खरीदी केन्द्र खोला गया है जिसके कारण आज किसानो को धान समर्थन मुल्य पर बेचने परेशानी नही हो रही है। इस दौरान विधायक जनक ध्रुव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को साल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया और क्षेत्र मे चल रहे कार्यो के बारे मे विस्तार से जानकारी दिया । पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह संचार करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कार्य करें संगठन पार्टी को और अधिक मजबूत करे साथ ही राज्य व केन्द्र सरकार के असफलताओं के बारे मे बतायें। इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा उनके कार्यकाल के दौरान गोपालको की स्थिति को सुधारने के लिए गोबर खरीदी जैसे महत्वपूर्ण योजना शुरू किया गया था गांव गांव गोठान का निर्माण कर रीपा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को रोजगार उपलब्ध कराया गया था बेरोजगारी भत्ता देने और किसानो को उनके फसल का समर्थन मूल्य देने कांग्रेस सरकार ने कार्य किया था उन्होने कहा आज डबल इंजन की सरकार है लेकिन प्रदेश मे विकास नही दिखता लोग राज्य सरकार से त्रस्त हो चुकी है जनता से जो वादा किया उसे विष्णुदेव सरकार ने पूरा नही किया। इस मौके पर बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक धुव, गिरीश देवांगन, सन्नी अग्रवाल, आलोक चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, जिला पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष संजय नेताम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, खेदू नेगी, जाकिर रजा, नीरज ठाकुर, प्रेमसाय जगत, लोकेश साण्डे, सुखचंद ध्रुव, सिरमोतीन ध्रुव, निहाल नेताम, शाहिद मेमन, खेलन साहू, नजीब बेग, भानु सिंन्हा, गंगाराम जगत, राम सिंह नागेश, केशु सिन्हा, चित्रांश ध्रुव, नेहाल नेताम, हरिश्वर पटेल, वीरेंद्र श्रीवास्तव, पवन दीवान, वीरेंद्र राजपूत, सामंत शर्मा, गैयचंद कोमर्रा, डिगेश्वरी संडे, नंदकिशोर पटेल, जन्मजय नेताम, गुंजेश कपिल, पिलेश्वर सोरी, चैन सिंह नेताम, छवि दीवान, राम भरोसा, जगबंधु सिंन्हा, अमान कादरी, लिकेश यादव, खेलन साहू, डोमार साहू, लोकनाथ साहू, हेमंत नेताम, गंगगाराम जगत गुंजेश कपिल, बिहारी ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं मैनपुर कला बुढादेव मंदिर के पास नेशनल हाईवे मे वरिष्ठ युवा कांग्रेस नेता तनवीर राजपूत के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ऐतिहासिक स्वागत किया गया साथ ही पूरे लोगो ने मैनपुर कला नदी पर पुल निर्माण के लिए उनके कार्यकाल के दौरान करोड़ो रूपये की राशि स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया इस मौके पर दुलेन्द्र नेगी, टिकम यादव, भुनेश्वर नागेश, गज्जू नेगी, महेन्द्र नागेश, प्रेमलाल यादव, देवीसिंह नागेश, कृष्णा नागेश, भावेश नेगी, पुरूषोत्तम कमलेश, त्रि.लोक नागेश, सोनू यादव, डिगेश नेगी, हेमंत नागेश एवं बड़ी संख्या मे ग्रामीण जन उपस्थित थे।

देवभोग पहुंचे भूपेश बघेल का जोरदार स्वागत विवाह कार्यक्रम मे हुए शामिल

गरियाबंद जिले के दौरे पहुंचे भूपेश बघेल के आगमन को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे भारी उत्साह देखने को मिला इस दौरान इंदागांव, धुर्वागुडी, गोहरापदर, देवभोग मे जोरदार स्वागत किया गया कांग्रेस नेता के घर वैवाहिक कार्यक्रम मे शामिल होकर नव दामपत्य जोड़ी को आशीर्वाद प्रदान किया इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर, सुकंचद बेसरा, उमेश डोंगरे, भूपेन्द्र मांझी, अरूण सोनवानी, वासुदेव बिसी, अनामो बघेल, लोकेन्द्र कोमर्रा सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।