राजिम :- डायमंड जुबली जंबूरी तमिलनाडु में छत्तीसगढ़ राज्य ने अपनी संस्कृति की छाप छोड़ी। दल में सम्मिलित जिला गरियाबंद से 6 स्काउट, 2 गाइड, 1 सर्विस रोवर एवं 1 प्रभारी गाइडर ने विभिन्न प्रतियोगिताओं ओर कार्यक्रम में भागीदारी करते हुए ए एवं बी ग्रेड का उत्कृष्ट प्रमाणपत्र प्राप्त किया। विदित हो भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की स्थापना के 75 वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में डायमंड जुबली जंबूरी का आयोजन तमिलनाडु में त्रिचि के मन्नापराई में आयोजित किया गया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के दल ने राज्य मूल्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव जी के मार्गदर्शन, राज्य सचिव कैलाश सोनी, संयुक्त राज्य सचिव शिवानी गणवीर के दिशा निर्देश में, जिला शिक्षा अधिकारी ए के सारस्वत एवं जिला सचिव रोमन साहू के निर्देशानुसार, डी ओ सी स्काउट आशीष कुमार, डी ओ सी गाइड सीमा साहू, जिला दल प्रभारी दिव्यारानी यादव के नेतृत्व में जिला गरियाबंद से शास उच्च मा विद्यालय अकलवारा से 02 स्काउट मनीष कुमार, जितेंद्र कुमार, इंदगांव से 03 भालेश्वर, नितेश कुमार, शुद्धुराम, फुलकर्रा से 02 ख़ोमेश्वर कुमार, धनंजय कुमार, परसदाकला से 02 भुनेश्वरी, ज्योति एवं जिला से प्रभारी के रूप में दिव्यारानी यादव के साथ कुल 10 स्काउट गाइड तमिलनाडु त्रिचि जंबूरी शिविर में सम्मिलित हुवे।डायमंड जुबली जंबूरी के समापन समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री ने डायमंड जुबली जंबूरी के समापन आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव जी की मशाल सौंपी।इस उपलब्धि पर जिला संघ के पदाधिकारियों में हर्ष व्यक्त किया।उक्त जानकारी जिला मिडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ने दी.
