ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महिला अध्यक्ष श्रीमती सिंन्हा ने लगाया पुलिस प्रशासन पर आरोप ।

फिंगेश्वर :- महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-अध्यक्ष हेमलता सिंन्हा ने कहा कि थाना फिंगेश्वर पुलिस वालों की मिली भगत से थाना क्षेत्र में अवैध शराब बनाने बिक्री करने और पीने पिलाने का काम चल रहा है लगातार क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के संबंध में आज ग्रामीणों ने बार-बार शिकायत करते आ रहे हैं पर इस पर कोई कार्यवाही नहीं किया है जिस पर आज बेलर गांव के सभी ग्रामीण जन थाना पहुंच कर इसकी शिकायत किया पर उच्च अधिकारी द्वारा इसकी और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है यह निंदनीय है सरकार भी अवैध शराब के संबंध में कोई ठोस कार्रवाई करने पर ध्यान नहीं दे रही है क्षेत्रीय विधायक भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं मौन और चुप्पी साधे बैठे हैं जिससे क्षेत्र के गांव गांव में महिलाओं और बच्चों के साथ हिंसक घटना घटने का डर और भैय बना रहता है। ऐसे शराब और जुआ को बढ़ावा देने का मैं विरोध करती हु जिससे गांव का शांति भंग हो।रास्ते पर चलना भी मुश्किल हो गया है जुआ और शराब धड़ल्ले से चल रहा है गांव-गांव में नाम मात्र का महिला कमांडो बनाया गया है महिला कमांडो शराब की बिक्री पर रोकथाम के लिए कार्यवाही करते हैं जिसमें कोई ध्यान नहीं दिया जाता है अवैध शराब कोच्चिया से पुलिस की सहभागिता चखना दुकानों से कार्रवाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है गांव की सभी महिलाएं पूर्व में भी इसका विरोध अपने पंचायत स्तर में कर चुके हैं अब गांव की पुरुष भी इसका पुरजोर विरोध करते हैं पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी अगर उचित कार्रवाई नहीं करेंगे तो गांव के ग्रामीण महिला और पुरुष अब उग्र प्रदर्शन करने को तैयार है।