फिंगेश्वर:– मुख्यमंत्री सरकार गठन के 1वर्ष पूर्ण होने केउपलक्ष्य में विभाग वार 9 दिसंबर से 20 दिसंबर के मध्य विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया. इसके अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 1 साल की उपलब्धियां पर क्विज, पेंटिंग,पोस्टर प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस, मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.इसी तारतम्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें में स्वाति साहू नवमी प्रथम स्थान पर रही.वहीं शाला के प्राचार्य पूरन लाल साहू द्वारा पुरस्कार देकर उनका सम्मान किया गया.
